नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है भजन हिंदी लिरिक्स – अनिरुद्धाचार्य जी महाराज

नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है भजन अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा गाया गया एक भावपूर्ण भजन है। इस भजन में महिलाओं के विभिन्न युगों में सहन किए गए कष्टों और उनकी महानता को दर्शाया गया है। यह भजन भक्ति और सामाजिक जागरूकता दोनों से भरपूर है।

नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है लिरिक्स

नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है..
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,
नारी का भाग भगवन…..

सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है,
उनके पति ने उनको वन वन में घुमाया है..
नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन…..

मीरा जैसी नारी को, राणा ने सताया है,
उनके पति उनको प्याला, विष का पिलाया है..
नारी का भाग्य भगवन, तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन….

अहिल्या जैसी नारी को इंद्र ने सताया है,
उनके पति ने उनको पत्थर का बनाया है..
नारी का भाग्य भगवन, तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन…..

द्रोपदी जैसी नारी को कौरवों ने सताया है,
उनके पति ने उनको देखो जूएं में हराया है..
नारी का भाग्य भगवन, तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन…..

कलयुग में नारी को दहेज ने सताया है,
उनके पति ने उनको देखो जिन्दा जलाया है..
नारी का भाग्य भगवन, तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन…..

नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है,
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है..
नारी का भाग्य भगवन…..

नारी का भाग्य भगवन, तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य भगवन…..

 

others Bhajan 

करते है कान्हा तेरा हर पल शुक्रिया लिरिक्स – अनिरुद्धाचार्य जी
तेरे फूलों से भी प्यार तेरे काँटों से भी प्यार भजन लिरिक्स
ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी लिरिक्स – Anirudhacharya Ji Bhajan
ना भूलूं मै तुझको हे दाता दयालु लिरिक्स- Anirudhhacharya ji
बसाकर तेरी मूर्ति उतारू में गिरधर तेरी आरती लिरिक्स
मत होना मन बाँवरे उदास ये सांवरा जरुर आएगा लिरिक्स
इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना लिरिक्स
ओ पापी मन करले भजन मौका मिला है तो करले जतन लिरिक्स
मेरा कोई न सहारा बिन तेरे लिरिक्स

0Shares

Leave a Comment