अरे जा रे हट नटखट – Are Ja Re Hat Natkhat Lyrics

अरे जा रे हट नटखट – Are Ja Re Hat Natkhat : one of the best song sung by Asha Bhosle and Mahendra Kapoor, music given by C . Ramchandra and movie name is Navrang 

Movie/Album: नवरंग (1959)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: चितलकर, महेंद्र कपूर, आशा भोंसले

are ja re hat natkhat lyrics

 

अटक-अटक झटपट पनघट पर

चटक मटक इक नार नवेली

गोरी-गोरी ग्वालन की छोरी चली

चोरी चोरी मुख मोरी मोरी मुसकाये अलबेली

कँकरी गले में मारी कंकरी कन्हैये ने

पकरी बाँह और की अटखेली

भरी पिचकारी मारी (सारारारारा)

भोली पनिहारी बोली

Also read होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा

अरे जा रे हट नटखट

ना छू रे मेरा घूँघट

पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे

अरे जा रे हट नटखट…

मुझे समझो न तुम भोली-भाली रे

 

आया होली का त्यौहार

उड़े रंग की बौछार

तू है नार नखरेदार मतवाली रे

आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

 

तक-तक ना मार पिचकारी की धार

कोमल बदन सह सके ना ये मार

तू है अनाड़ी, बड़ा ही गँवार

कजरे में तूने अबीर दिया डार

तेरी झकझोरी से, बाज़ आयी होरी से

चोर तेरी चोरी निराली रे

मुझे समझो ना तुम भोली-भाली रे

अरे जा रे हट नटखट…

 

धरती है लाल आज, अम्बर है लाल

उड़ने दे गोरी गालों का गुलाल

मत लाज का आज घूँघट निकाल

दे दिल की धड़कन पे, धिनक धिनक ताल

झाँझ बजे चंग बजे, संग में मृदंग बजे

अंग में उमंग खुशियाली रे

आज मीठी लगे है तेरी गाली रे

अरे जा रे हट नटखट…

Leave a Comment